टिहरी पुलिस की तत्परता से ₹60 हजार नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग सुरक्षित लौटाया |

टिहरी | देहरादून जाते समय तड़ियाल होटल (तीनधारा) में छूटे लगभग ₹60,000 नगद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वाहन की आरसी एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरे बैग को कोतवाली देवप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सुपुर्द किया । बैग में रखी समस्त नकदी एवं दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर बैग स्वामी ने कोतवाली देवप्रयाग पुलिस एवं होटल संचालक का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *