बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में नशामुक्ति अभियान के तहत एस0ओ0जी0 व ए0एन0टी0एफ0 टीम ने कपकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कर्मी सरन क्षेत्र में पांच नाली भांग को नष्ट किया गया । इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की । साथ ही बिना वैध अनुमति के भांग की खेती किए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई किए जाने संबंधी जानकारी भी दी गई ।
एस0ओ0जी0 व ए0एन0टी0एफ0 की सयुंक्त टीम द्वारा ग्राम कर्मी सरन कपकोट क्षेत्र में पांच नाली भांग को किया नष्ट, नशे के दुष्प्रभावों से ग्रामीणो को किया जागरुक ।
















Leave a Reply