निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव को लेकर उत्तरकाशी पुलिस तत्पर |

उत्तरकाशी | नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2025 को सुरक्षित, शान्तिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस बैरियरों पर सघन चैकिंग के साथ-साथ अवैध व संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु कड़ी निगरानी रखी जा रही है | उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के नगर पालिकाओं में निकाय चुनाव हेतु स्थापित स्ट्रांग रुम का भौतिक निरीक्षण करते हुये वहां पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल का आंकलन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *