स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर चार नर्सिंग बेरोजगारों ने पिया फिनायल एक की हालत गंभीर |

देहरादून । वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर पिछले सात महीनों से धरने पर बैठे नर्सिंग एकता मंच के प्रदर्शनकारियों का आंदोलन बुधवार को उग्र हो गया । स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव करने पहुंचे नर्सिंग बेरोजगारों की मंत्री से वार्ता विफल होने के बाद चार प्रदर्शनकारियों ने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया । इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है | प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नर्सिंग एकता मंच वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *