सच्ची भक्ति, दान और सत्कर्म ही मानव कल्याण का मार्ग : महंत रामवीर दास महाराज

हरिद्वार | वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद। कांगड़ी गाजीवाला स्थित प्रसिद्ध नौमी डेरे में आयोजित भव्य सत्संग में प्रातः स्मरणीय परम पूज्य गुरु भगवान महंत रामवीर दास महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि इस पृथ्वी लोक पर दान, सत्यकर्म और ईश्वर में अटूट आस्था ही मनुष्य के वास्तविक कल्याण का मार्ग है । उन्होंने कहा कि कलयुग में भगवान सच्चे और निष्कपट भाव से की गई सूक्ष्म आराधना से भी प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन भक्ति सदैव श्रद्धा, समर्पण और निर्मल मन से की जानी चाहिए । महंत रामवीर दास महाराज ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल सांसारिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करना नहीं, बल्कि सत्कर्म, सेवा और प्रभु भक्ति के माध्यम से आत्मकल्याण करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में धर्म, सेवा, परोपकार और सदाचार को अपनाने का आह्वान किया। सत्संग के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन-लंगर एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भजन-कीर्तन और सत्संग का आनंद लेते हुए भक्ति रस में भाव-विभोर हो उठे। संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और भक्तिमय उल्लास से सराबोर रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *