चौपाल लगाकर पुलिस ने ग्रामीणों को पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ |

उत्तरकाशी | सेवा, सुशासन एवं समर्पण के तहत संचालित “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा जनपदभर में पुलिस को जनसुरक्षा, जनसेवा/समाधान एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में चौकी नौगांव पुलिस टीम द्वारा ग्राम पलेठा में पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चौकी नौगांव उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत* ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उनका यथासंभव समाधान किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित लोगों को डिजिटल एवं सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के बीच साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए हथकंडों से अवगत कराते हुए संदिग्ध लिंक, फर्जी ई-मेल, मैसेज, वीडियो कॉल तथा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की । उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, सीवीवी, एटीएम/डेबिट कार्ड पिन, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अथवा वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो वह बिना विलंब किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए तथा निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर पुलिस से संपर्क करे, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आर्थिक क्षति को रोका जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *