अत्यधिक बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा; पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर पुलिस व फायर सर्विस टीम ने आधी रात को तटीय इलाकों में चलाया सतर्कता अभियान ।

बागेश्वर । जनपद बागेश्वर में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए समस्त थाना, चौकी और फायर सर्विस को अलर्ट पर रहने तथा तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं । पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशों-निर्देशों के अनुपालन में मध्य रात्रि को पुलिस एवं फायर सर्विस टीम बागेश्वर द्वारा संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला गया। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर के खतरे को देखते हुए टीमों ने बागेश्वर नगर क्षेत्र के अंतर्गत नदी के आस-पास बने घरों और बस्तियों में जाकर आपातकालीन सतर्कता अभियान चलाया । आधी रात को चलाए गए इस अभियान के तहत *तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया गया तथा अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की गई । पुलिस और अग्निशमन दल के जवानों ने आपदा की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी । बागेश्वर पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति होने पर तुरंत 112, आपदा कंट्रोल रूम या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पुलिस और फायर सर्विस की टीमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे मुस्तैद हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *