भूस्खलन में दबी गाय के रेस्क्यू के लिए पहुंची फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम |

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों* के अनुपालन में, आज फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हूई कि अत्यधिक वर्षा के चलते जनपद बागेश्वर के रीमा क्षेत्र अंतर्गत डुंगरी गांव (टोकाड तोक) में भूस्खलन होने से कुंती देवी की गौशाला के समीप बंधी एक गाय मलबे में दब गई । सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गैती, फावड़ा और बेलचा की सहायता से कई फीट मलबा हटाकर रोप के माध्यम से गाय को बाहर निकाला । मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक द्वारा जांच के बाद गाय को मृत घोषित किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान क्षेत्रीय पटवारी ग्राम प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *