ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई होटल, ढाबो में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले एक ढाबा मालिक को लिया हिरासत में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर शराब तस्कर/ होटल /ढाबो मे अवैध तरीके से शराब पिलाना/हुडदंग करने वालों के विरूद्व सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था । आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर/ होटल /ढाबो मे अवैध तरीके से शराब पिलाना/हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिसके क्रम मे गाठित पुलिस टीमो द्वारा आरोपित (1)सचिन पुत्र स्व० किशनपाल निवासी शेखपुरी कोतवाली गंगनहर, जिला हरिद्वार को अवैध तरीके से ढाबे में सार्वजनिक रूप से ग्राहकों को शराब परोसने तथा मौके से 01 ट्रैटा पैक माल्टा ब्राण्ड भरा हुआ , 02 खाली ट्रैटा पैक माल्टा ब्राण्ड , 06 अदद प्लास्टिक के गिलास , 02 बियर की खाली केन ,02 कांच की बियर की बोतल जिसमें एक भरी हुई व एक खाली , 01 पानी की बोतल 500 ML के साथ पकडा गया । आरोपित के विरूद्व थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1-सचिन पुत्र स्व० किशनपाल निवासी शेखपुरी कोतवाली गंगनहर, जिला हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *