मानसून चुनौतियों से निपटने को बागेश्वर पुलिस तैयार; थानों में दी गई ‘रेस्क्यू नॉट’ और ‘वुड कटर’ संचालन की गहन सिखलाई |

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में आगामी मानसून सीजन और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत जनपद पुलिस को हर समय मुस्तैद व तकनीकी रूप से दक्ष रखने हेतु एक विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बागेश्वर के समस्त थानों में फायर सर्विस और प्रशिक्षित कार्मिकों के सहयोग से पुलिस कर्मियों के लिए आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम* आयोजित किया गया । इस अभियान के तहत उपस्थित पुलिस बल को विस्तृत जानकारी दी गई कि किसी भी आपदा के समय पुलिस को किस प्रकार त्वरित राहत-बचाव कार्य संचालित करने हैं। आपदा के समय तकनीकी रूप से सक्षम रहने के लिए पुलिस कर्मियों को निम्नलिखित व्यावहारिक अभ्यास कराए गए :

विषम परिस्थितियों या खाइयों से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विभिन्न प्रकार की लाइफ-सेविंग रेस्क्यू नॉट लगाने का कड़ा अभ्यास कराया गया।*

भारी वर्षा के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने की स्थिति में यातायात को तत्काल सुचारु करने के लिए वुड कटर मशीन को सुरक्षित व सही तरीके से ऑपरेट करने की व्यावहारिक सिखलाई* दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान जनपद के *समस्त थानों में पुलिस कर्मियों को आपदा के दौरान प्रयोग में आने वाले विभिन्न राहत-बचाव उपकरणों की जानकारी देते हुए उनके सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया,* ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर जनहानि को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *