तालमेल बेहतर बनकर होगी कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से बॉर्डर मीटिंग आयोजित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर | आगमी कांवड मेला 2026 को सकुशल एवं निर्विवाद रुप से सम्पन्न कराने तथा हाईवे की स्थिति व कांवड़ सेवा शिविर की तैयारी को लेकर खानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में उत्तर-प्रदेश- कोतवाली भोपा, कोतवाली पुरकाजी मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात एवं अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में चर्चा की गई क्योंकि बड़ी संख्या में शिव भक्त जल लेने आयेंगे। इस मेले के लिए पुलिस ने यूपी के पड़ोसी जिलों के साथ समन्वय (border meeting) करके डाइवर्जन, ट्रैफिक प्लान और हाई-लेवल सुरक्षा व्यवस्था की है । काँवड़ पर प्रतिष्ठान / कांवड़ सेवा शिविर को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं के भजन-पूजन, यज्ञ और भंडारे के स्थान को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में सीओ लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक खानपुर, प्रभारी निरीक्षक भोपा नरेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पुरकाजी मानमेन्द्र भाटी, चौकी प्रभारी कम्हेड़ा सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *