पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में साप्ताहिक परेड का आयोजन; जवानों को मिला आपदा प्रबंधन (रेस्क्यू) का प्रशिक्षण ।

बागेश्वर | पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, उच्च स्तरीय अनुशासन और मानसिक सतर्कता बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के नेतृत्व में पुलिस लाइन बागेश्वर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान जवानों को ड्रिल और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया । परेड के उपरांत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन कार्मिको तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन द्वारा जवानों को आपदा प्रबंधन उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को कैसे रेस्क्यू किया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही | फायर सर्विस के प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा पुलिस जवानों को रैपलिंग एवं क्लाइम्ब-अप तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। ऊंचाई एवं दुर्गम स्थानों पर सुरक्षित आवागमन, रस्सियों के सुरक्षित उपयोग, उपकरणों के संचालन तथा आपदा के समय त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं । साप्ताहिक परेड और प्रशिक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया । पुलिस लाइन में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें समय से व गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए । इस अवसर पर *पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक नरेन्द्र कुमार आर्य, विभिन्न थानों व शाखाओं के प्रभारी* सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *