01संदिग्ध को हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध खुखरी के साथ धर दबोचा आरोपित के विरुद्ध आयुध अधिनियम के अन्तर्गत किया गया अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अपराधियों की धर पकड़ एवं संघन चेकिंग करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई । कोतवाली रुड़की पुलिस टीम के द्वारा पुलिस टीम रुड़की क्षेत्र में गस्त में मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की सोनाली पुल से हरिद्वार हाईवे जाने वाली रोड से कच्चे रास्ते पर जंगल की ओर एक व्यक्ति खुखरी लेकर खड़ा है जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है । सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार घेरा बंदी की गई पुलिस टीम द्वारा के द्वारा निजाम पुत्र अब्दुल अली निवासी केलनपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को सोनाली पुल से हरिद्वार हाईवे जाने रोड कच्चे रास्ते जंगल से पकड़ लिया । जिसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई जिसे नियमानुसार हिरासत में लिया गया । जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
निजामपुत्र अब्दुल अली निवासी ग्राम केलनपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी* –
01 अदद अवैध खूखरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *