विशेष निरीक्षण अभियान के तहत अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मायापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के निर्देशानुसार फायर स्टेशन मायापुर द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन मायापुर बीरबल सिंह द्वारा हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत साकेत इंडस्ट्रीज IP 4 बहादराबाद हरिद्वार का आपातकालीन निकास मार्ग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था,प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता/वैधता एवं अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र को चेक किया गया । प्रबंधक को अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *