रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, लडाई झगडे में शामिल 05 व्यक्तियो को पुलिस ने लिया हिरासत में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में शिकायतकर्ता साहिब पुत्र नफीस निवासी सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार के साथ मारपीट, लडाई झगडे की शिकायत पर निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत उक्त घटना में शामिल 05 व्यक्तियो 1-राहिल पुत्र असलम 2- मोहसीन पुत्र शाहिद , 3-साकिब पुत्र तरन्नुम , 4- वासिक पुत्र तरन्नुम व 5-अनस पुत्र मनव्वर निवासीगण ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा 170 बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत हिरासत में लिया।

आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता आरोपी-*
1- राहिल पुत्र असलम निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
2- मोहसीन पुत्र शाहिद निवासी उपरोक्त।
3- साकिब पुत्र तरन्नुम निवासी उपरोक्त।
4- वासिक पुत्र तरन्नुम निवासी उपरोक्त।
5- अनस पुत्र मनव्वर निवासी उपरोक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *