ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई शान्ति भंग के जुर्म मे 03 व्यक्तियो का किया चालान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | दिनांक 30.06.2026 व 01.07.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग गांव मे झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा गया जहां झगडा व मारपीट पर उतारू निम्नलिखित आरोपितों को काफी समझाने का प्रयास किया गया। परन्तु नही मान बल्कि आमदा फसाद होकर मारपीट व झगड़े पर उतारू रहे । मौके पर शान्ति भंग होने के अंदेशे से अन्य कोई चारा ना देख निम्न 03 आरोपित को अलग-2 जगहो से अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के जुर्म से अवगत कराते हुए पकडा गया, यदि आरोपितों को हिरासत में नही किया जाता तो अवश्य कोई संज्ञेय अपराध कारित कर सकते थे ।

*नाम पता आरोपित*
1- शमशाद पुत्र इलियास निवासी मौ0 किला कस्बा लण्ढौरा थाना मंगलौर जपनद हरिद्वार।

2- आकाश पुत्र स्व0 राजेश निवासी ग्राम गदरजुड्डा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार।

3- कुलवीर उर्फ कल्लू पुत्र संजय निवासी ग्राम हरचन्दपुर निजामपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *