रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार-2026” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक दिव्यांग तस्कर को अवैध गांजे के साथ हिरासत में लिया गया । गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी रोड पर पुराने पावर हाउस से आगे पुलिया के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही संदिग्ध को हिरासत में लेकर गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया । इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद पर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
उस्मान पुत्र नूर अहमद निवासी- ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
1. 01 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा
2. स्कूटी संख्या UK08BC-4248
















Leave a Reply