एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुखानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | डॉ मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत मुखानी पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा।

*मामले का विवरण:-*
मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखानी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सैफी फार्म मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 57 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध *थाना मुखानी में FIR No: 95/2026 धारा: 60(1) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त:* रामपाल (उम्र 28 वर्ष), पुत्र बनारसी, निवासी- गुजरोडा, फतेहपुर मुखानी, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

थाना मुखानी पुलिस ने वर्ष (2026) में अब तक नशे के विरुद्ध निम्नलिखित कार्यवाहियां की गई है:-*_

*1. आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई:*
कुल दर्ज मुकदमे: 14
गिरफ्तार अभियुक्त: 15

कुल बरामदगी:
देसी मसालेदार शराब: 551 टेट्रा पैक (लगभग 95 लीटर)
अवैध कच्ची शराब: लगभग 244 लीटर
बीयर: 48 बोतल

*2. NDPS Act – मादक पदार्थ) के तहत कार्रवाई:*
कुल दर्ज मुकदमे: 05
गिरफ्तार अभियुक्त: 06

कुल बरामदगी:
स्मैक: 215 ग्राम
डोडा: 399 ग्राम
नशीले इंजेक्शन: 48 अदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *