श्रीमहंत सत्यगिरि के बैठक छोड़ने पर विवाद, अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया असली कारण |

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा शंभू दशनाम पंचायती अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत चेतनानंद गिरि महाराज ने हाल ही में मेला प्रशासन और संतों की बैठक के दौरान अखाड़े के महंत महामंत्री सत्यगिरि महाराज के बीच बैठक से चले जाने को लेकर चल रही बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । महंत चेतनानंद गिरि महाराज ने कहा कि श्रीमहंत सत्यगिरि महाराज पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। बैठक में आने से पहले वे अपनी दवा लेना भूल गए थे। बैठक के दौरान जब उन्हें दवा का समय याद आया तो स्वास्थ्य कारणों से उन्हें बीच में ही बैठक छोड़कर जाना पड़ा | उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक छोड़ने के पीछे किसी प्रकार का विवाद, नाराजगी या अन्य कोई कारण नहीं था। मीडिया और सोशल मीडिया में इस संबंध में जो तरह-तरह की अटकलें और बयान सामने आ रहे हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि बिना तथ्य के किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *