बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर एवं बागेश्वर साइबर सेल द्वारा न्यायालय गरुड़ परिसर में संयुक्त साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान *उपस्थित अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजन को वर्तमान समय में बढ़ रहे ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, OTP फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश (Investment) फ्रॉड, KYC अपडेट, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक एवं QR कोड स्कैम जैसी साइबर ठगी* के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इनसे बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया । जागरूकता कार्यक्रम में *नागरिकों को MRM (Money Refund Module) एवं GRM (Grievance Redressal Module) पोर्टलों की उपयोगिता समझाते हुए बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में समय रहते शिकायत दर्ज कराने से धनराशि को होल्ड अथवा वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है । साथ ही साइबर अपराध की शिकायत हेतु राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल* के उपयोग की जानकारी भी दी गई । कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि *किसी भी अनजान कॉल, लिंक, QR कोड अथवा लालच भरे ऑनलाइन ऑफर पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा संबंधित माध्यमों से शिकायत* दर्ज कर पुलिस का सहयोग करें |
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बागेश्वर साइबर सेल का न्यायालय गरुड़ में संयुक्त जागरूकता अभियान |















Leave a Reply