बागेश्वर पुलिस परिवार की ओर से अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर अनुचर मधुली देवी को भावभीनी विदाई एवं शुभकामनाएं |

बागेश्वर | आज पुलिस कार्यालय बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर की उपस्थिती में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर अनुचर मधुली देवी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर बागेश्वर पुलिस परिवार ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । मधुली देवी ने अपने लगभग 28 वर्ष 6 माह के सेवाकाल में पुलिस विभाग के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली ने पुलिस परिवार में उन्हें एक सम्मानित एवं प्रेरणादायी स्थान दिलाया । विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर व उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा शॉल, स्मृति-चिह्न से सम्मानित किया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं परिवार सहित आनंदमय जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं । बागेश्वर पुलिस परिवार उनके *समर्पित सेवाकाल के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है तथा उनके जीवन के नए अध्याय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं* प्रेषित करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *