घर से मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर सिडकुल पुलिस ने दबोचा चोरी किया फ़ोन चोर से किया बरामद, विधिक कार्यवाही जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | नेहरू कॉलोनी महादेवपुरम निवासी उमेश कुमार द्वारा अपने घर से ओप्पो कंपनी का काले रंग का मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत थाना सिडकुल में दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 252/26, मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की । विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने के लिए राजा बिस्कुट चौक से रावली महदूद तिराहे की ओर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की। संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया । पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24 जून को नेहरू कॉलोनी स्थित एक घर से मोबाइल चोरी किया था। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए घरों से मोबाइल चोरी करता है। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है ।

*नाम पता आरोपित*
विशाल पुत्र देवेश निवासी ग्राम जिझापुर, थाना पूवांया, जिला लखीमपुर खीरी (उ.प्र.)
हाल पता: केयर ऑफ करण वाजपेई, डेंसो चौक, थाना सिडकुल, हरिद्वार

*बरामदगी*
01 अदद ओप्पो मोबाइल फोन (काला रंग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *