मारपीट के मुकदमे में नामजद वांछित आरोपी आया पुलिस के गिरफ़्त में आपसी रंजिश के चलते हुई थी दो गुटों में मारपीट |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | शिकायतकर्ता मौ0 रिहान पुत्र सनाउल्लाह निवासी बेड़पुर कलियर द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गयी कि मोहसिन पुत्र शमीम अहमद आदि के लोगों द्वारा लाठी डण्डो व अन्य हथियारों से लैस होकर वादी व वादी के परिजनों के साथ मारपीट, गाली गलौच, व जान से मारने की धमकी दी । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर पर मु0अ0स0 87/26 धारा115(2),117(2),351(2),351(3) 352,BNS पंजीकृत किया गया । उक्त घटना की गंभीरता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा आपराधिक प्रवत्ति वालो, वांछित अपराधियों, आसामाजिक तत्वों, संदिग्धों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में घटना में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु व0उ0नि0 राजेश बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमे में नामजद वांछित आरोपी मोहसिन को नया पुल कलियर से हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
मोहसिन अली पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम बेड़पुर कोत0 कलियर जनपद हरिद्वार |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *