पुलिस महानिरीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड द्वारा जीआरपी मुख्यालय हरिद्वार के सभागार में अपराध व प्रशासनिक कार्यो पर की गई समीक्षा |

हरिद्वार | पुलिस महानिरीक्षक रेलवे उत्तराखंड महोदय द्वारा सर्वप्रथम जीआरपी पुलिस लाइन के सभागार में समस्त जीआरपी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर गया गया पुलिस गीत | कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस लाईन जी0आर0पी0 का निरीक्षण/ भ्रमण किया गया उसके उपरान्त जीआरपी मुख्यालय, हरिद्वार के सभागार में अपराध/प्रशासनिक कार्यो की समीक्षा की व अधिकारी/कर्म0गणों का सम्मेलन लिया गया । सम्मेलन के उपरान्त थानावार अपराध समीक्षा करते हुये बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निम्न दिशा-निर्देश दिये गयेः—

☑️रेल परिवहन के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियो विशेषकर महिला यात्रियो की समुचित सुरक्षा व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया ।
☑️ लम्बित अभियोगों के सफल अनावरण एव अभियोगों से सम्बन्धित सम्पति की शत- प्रतिशत बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया ।
☑️ थानों में लम्बित मालों के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा -निर्देश दिये गये एवं न्यायालय से निर्णित लम्बित मालों के नियमानुसार निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
☑️ मा0 न्यायालय से प्राप्त होने वाली आदेशिकाओं का शत- प्रतिशत तामील कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
☑️ चोरी, लूट, चेन स्नैचिंग, जहरखुरानी आदि घटनाओं का अनावरण करने एवं बरामदगी प्रतिशत बढाने हेतु निर्देशित किया गया। ।
☑️ट्रेनो में एस्कोर्ट ड्यूटी हेतु नियुक्त कार्मिको को रोटेशन एवं ट्रेनो में बदल -बदल कर ड्यूटी नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
☑️ पैण्डिंग विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
☑️ सबसे पुराने लम्बित केसो की मा0 न्यायालय में पैरवी कर निस्तारण की कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
☑️ शराब पीकर ट्रेन मे यात्रा करने वालो के विरूद्ध चालान की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
☑️अज्ञात व्यक्तियों के ट्रेन से रन ओवर हो जाने पर उसकी शिनाख्त के प्रयास करने के साथ ही रन ओवर हो जाने के कारणो/ हॉट स्पॉट को चिन्हित कर रेल सुरक्षा के सम्बन्ध मे आम जनमानस को लगातार जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
☑️ मानव तस्करी को रोकने के लिये Anti human trafficking unit के साथ रेलवे स्टेशनों में टीम बनाकर समय-समय पर चैकिंग की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
☑️ आगामी त्यौहारो व कावड मेला 2026 के दृष्टिगत सभी बी0डी0एस/श्वान दल से भी रेलवे स्टेशनों पर सघन चैकिंग की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
☑️थानों में प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही कर एफ0आई0आर0 रजिस्टर्ड करे एवं शिकायतो का शत-प्रतिशत निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
☑️ निरोधात्मक कार्यवाही बढाये जाने जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
☑️ वारण्टो की शत-प्रतिशत तामील की जाये साथ ही ईनामी अपराधियो की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
वर्तमान मे सचालित विभिन्न पोर्टल को अध्यावधिक किये जाने एवं जिन कार्मिको को पोर्टल सम्बन्धी जानकारी न हो उन्हे प्रशिक्षित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
☑️ उत्तराखण्ड पुलिस एप/गौरा शक्ति एप/जीआरपी के महत्वपूर्ण नम्बर/हेल्पलाईन नम्बर- 1090/1930/182/112/ सी0ई0आई0आर0 पोर्टल आदि का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्दशित किया गया।
जीआरपी मे नियुक्त कार्मिको को आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
☑️जीआरपी के रेलवे विभाग से सम्बंधित लम्बित प्रस्तावों पर प्रभावी पैरवी करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त गोष्ठी में निम्न अधिकारीगण उपस्थित रहे–

अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड।
अनुज, पुलिस उपाधीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड ।
समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी एवं समस्त शाखा प्रभारी गोष्ठी मे उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *