ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की शराब तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही जारी रानीपुर पुलिस ने 40 पव्वे देशी शराब के साथ एक महिला आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध कडा प्रहार कर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही जारी रखते हुये छापेमारी की कार्यवाही करते हुये टिबडी कालोनी से एक महिला को 40 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का के साथ पकड़ा गया | महिला आरोपी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 227/26 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*विवरण आरोपी-*
महिला नि0 गली नं0 01 टिबडी रानीपुर हरिद्वार

*बरामदगी-*
कुल 40 पव्वे देशी शराब टैट्रा पैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *