नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, मंगलौर पुलिस ने दबोचा 01 नशे का सौदागर कब्जे से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है । नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक तस्कर को दबोचा, उसके कब्जे से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की । पकडे गये तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
तनवीर पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम भगवानपुर चन्दपुर, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
10.35 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *