ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली कनखल पुलिस की कार्यवाही 01 हुड़दंगी हिरासत में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, गुंडा तत्वों, इनामी अपराधियों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कनखल पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा एवं हुड़दंग करने वाले एक हुड़दंगी को हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
मुकेश पुत्र हरिराम निवासी इक्कड़कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *