बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशों के अनुपालन फायर ब्रिगेड ने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अभियान चलाया । प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक ने फायर यूनिट के साथ बागेश्वर नगर क्षेत्र में फायर रिस्क निरीक्षण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत फायर सर्विस ने नगर के निम्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानो का का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया ।
• भारतीय स्टेट बैंक
• सत्कार एवं अन्य रेस्टोरेंट
• एकलव्य लाइब्रेरी
निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित संस्थाओं के प्रभारियों और प्रबंधकों को मौके पर ही नोटिस जारी कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के आवश्यक सुझाव दिए गए, साथ ही टीम द्वारा सभी को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकाल में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया गया।














Leave a Reply