बड़कोट | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” एवं “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत बड़कोट पुलिस द्वारा अवैध चरस की खरीद-फरोख्त के मामले में संलिप्त एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जनवरी 2026 में बड़कोट पुलिस द्वारा हरदयाल एवं प्रदीप नामक दो तस्करों को अल्टो कार से अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गहन विवेचना एवं पूछताछ के दौरान चरस के अवैध कारोबार में आनन्द सिंह की संलिप्तता प्रकाश में आई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई । पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बडकोट* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के उपरान्त पतारसी-सुरागरसी करते हुए अभियुक्त आनन्द को कल 23 जून 2026 को स्थान रानाचट्टी से गिरफ्तार किया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* आनन्द सिंह पुत्र भगत सिंह, निवासी ग्राम दागुण, कोतवाली बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 32 वर्ष।
















Leave a Reply