चोरी के दो आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में, कब्जे से चुराया गया सामान बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | मुकदमा वादी सदाकत पुत्र लियाकत पाडली गुज्जर रुडकी कोतवाली गंगनहर हरिद्वार की लिखित सूचना बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी के गोदाम से हथौडा, एक काले रंग का गेट, लकड़ी की चाली, तसले ,सरिये के छोटे टुकडे ,पाईप के टुकडे, बिजली का हवा पंखा, लोहे के पाईप चोर कर ले जाने सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0- 229/2026 धारा 305 B.N.S बनाम अज्ञात मुकदमा दर्ज किया गया । खुलासे के प्रयास कर रही पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित आरोपी वसीम व जावेद को तेल्लीवाला पनियाला रोड के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराया गया सामान बरामद किया। मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*बरामद माल-*
4 तसले लोहे के, एक लोहे का हथोडा, बेनटा लकड़ी का, एक तूफ़ानी पंखा, एक लोहे का गेट, 5 लकड़ी की चाली, एक साईकिल का रेड़ा, एक प्लास्टिक का नीला ड्रम

*विवरण आरोपित-*
1.वसीम पुत्र इरफान निवासी बागोंवाली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता तेलीवाला थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 27
2.जावेद पुत्र इबने हसन तेलीवाला छप्पर वाली मस्जिद थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *