रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा जनपद एवं गैर-जनपद क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में रानीपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अरूण शक्करवाला पुत्र महिपाल सिंह निवासी आर-44, शिवालिक नगर, थाना रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 49 वर्ष को उसके निवास स्थान से दबोचा । वारंटी वाद संख्या 678/26 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस से संबंधित है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
अरूण शक्करवाला पुत्र महिपाल सिंह निवासी: आर-44, शिवालिक नगर, थाना रानीपुर, हरिद्वार
















Leave a Reply