अवैध पशु कटान व गंदगी फैलाने वालों पर मंगलौर पुलिस की कार्रवाई पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा, एक फरार की तलाश जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | कस्बा मंगलौर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध पशु कटान एवं गंदगी फैलाए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए । पुलिस टीम द्वारा बीज गोदाम क्षेत्र में की गई चेकिंग के दौरान मौके पर भैंसवंशीय पशु का अवैध कटान किया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मौके से दबोचा तथा उसके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है ।

*नाम पता आरोपित

बबलू पुत्र नूरहसन निवासी बीज गोदाम, मोहल्ला मलानपुरा, मंगलौर

*बरामदगी*
40 किलोग्राम भैंस का मांस
पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *