उत्तरकाशी | नशे एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रियता के साथ चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद भर में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में सांय थाना मोरी पुलिस द्वारा सांकरी-जखोल मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । चेकिंग के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
गोपाल पुत्र स्व. मनबहादुर, निवासी सांकरी बाजार, मोरी, जनपद उत्तरकाशी
उम्र – 23 वर्ष
*बरामद माल:*
• 3.39 ग्राम अवैध स्मैक














Leave a Reply