मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी उत्तरकाशी ने दिये मानसून सत्र के दौरान चारधाम यात्रा का सुगम संचालन व अपराध नियंत्रण के निर्देश उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिसकर्मी “मैन ऑफ द मंथ” से सम्मानित ।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस लाइन उत्तरकाशी में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन में जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून सत्र के दौरान चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन, अपराध नियंत्रण तथा नशा उन्मूलन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । सम्मेलन के दौरान एसपी ने सबसे पहले पुलिस कर्मियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं पर हुई कार्यवाही की समीक्षा भी की गई । मानसून सीजन को देखते हुए एसपी उत्तरकाशी द्वारा चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा भारी वर्षा या आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोककर उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए । बीते लगभग दो महीनों से चारधाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करने में पुलिस बल की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया ।

*माह मई 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस कर्मचारियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।*
1- मुख्य आरक्षी श्री मोहन लाल- थाना कोतवाली
2- मुख्य आरक्षी विरेन्द्र सिंह – थाना पुरोला
3- मुख्य आरक्षी श्री- राजेन्द्र सिंह – थाना पुरोला
4- मुख्य आरक्षी श्री पंकज राणा- पुलिस दूरसंचार
5- मुख्य आरक्षी श्री दीपक दौरियाल- पुलिस दूरसंचार
6- आरक्षी श्री रणवीर सिंह – थाना पुरोला
7- आरक्षी श्री कुलवीर सिंह – थाना पुरोला
8- आरक्षी श्री विनोद गुंसाई – पुलिस लाईन
9- फायरमैन श्री मनीष सिंह – फायर स्टेशन उत्तरकाशी
10- फायरमैन श्री चरणपाल सिंह – फायर स्टेशन उत्तरकाशी
11- फायरमैन श्री सुरेन्द्र सिंह – फायर स्टेशन उत्तरकाशी
12- म0 आरक्षी श्रीमती नीलम पाल – थाना कोतवाली
13- म0 हो0गा0 शोभा – यातायात कार्यालय

मासिक अपराध समीक्षा के दौरान एसपी महोदया द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, गंभीर मामलों में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा लंबित समन एवं वारंटों की शीघ्र तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर विशेष जोर देते हुए ICJS, ई-फाइल, ई-ऑफिस, ई-समन, ई-साक्ष्य एवं नेटग्रिड जैसे पोर्टलों को नियमित रूप से अपडेट रखने तथा डिजिटल कार्य प्रणाली पर बल दिया गया । इसके अतिरिक्त गुमशुदा बच्चों, महिलाओं से संबंधित मामलों एवं साइबर धोखाधड़ी के प्रकरणों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया । क्राइम मीटिंग/सम्मेलन में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, जनसम्पर्क अधिकारी अजय सिंह, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक डीसीआर अशोक कश्यप, प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण मौजूद रहे। यमुना वैली के पुलिस अधिकारियों, एवं प्रभारी निरीक्षक हर्षिल द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *