गंगनहर के पास खड़े ट्रक में लगी आग |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | फायर स्टेशन रुड़की को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटना स्थल राजमहल होटल कोतवाली गंगनहर के पास खड़े ट्रक में आग की सूचना पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटना स्थल पर पहुंची देखा कि राजमहल होटल के पास खड़े ट्रक में हाई टेंशन बिजली की लाइन गिरने से ट्रक में भयंकर आग लगी है | फायर यूनिट रूड़की ने तत्काल एक होज पाइप फैलाया देखा की बिजली की लाइन नहीं कटी है | तत्काल उक्त सूचना से कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया तथा चेतक मोबाइल को बिजली घर भेजा गया तदुपरांत बिजली घर से बिजली काटी गयी तथा पंपिंग कर आग को कड़ी मशक्कत के साथ पूर्ण रूप से बुझाया गया फायर सर्विस की तुरंत कार्रवाई से truck के डीजल टैंक को भी फटने से रोका गया आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *