अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी सिडकुल पुलिस ने एक तस्कर को 48 पैकेट देशी शराब (संतरा मार्का) के धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | अवैध शराब की तस्करी पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बिजली घर के पास, रोशनाबाद से संदिग्ध दीपू यादव को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से 48 पैकेट देशी शराब संतरा मार्का बरामद हुई । आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 246/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
दीपू यादव पुत्र घसीटे लाल निवासी- बालामऊ कचौना, जिला हरदोई (उ.प्र.)
हाल पता- शनिदेव मंदिर के पास, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
48 पैकेट देशी शराब (संतरा मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *