रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा अवैध तरीके से ढाबे में सार्वजनिक रूप से ग्राहकों को शराब परोसने के जुर्म में विवेक नाम के ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से 03 ट्रैट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब के खाली पाउच, एक बीयर की बोतल आधी भरी, दो पानी की बोतल, तीन प्लास्टिक के गिलास, दो खाली डिस्पोजल प्लेट भी बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाने पर मु0अ0सं0 252/2026 धारा 60/68 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*विवरण आरोपित-*
विवेक पुत्र प्रवीन निवासी ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
















Leave a Reply