रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | अमानतगढ़ क्षेत्र में बंद पडी बायोडीजल फैक्ट्री में हुई चौकीदार पर फायरिंग मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने वारदात में शामिल 03 और आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की । घटना के दिन ही मुकदमा दर्ज कर अनावरण में जुटी पुलिस टीम की थाना क्षेत्रान्तर्गत बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई थी जिसमें पुलिस टीम ने मोर्चा सम्हालकर एक बदमाश लुकमान को गिरफ्तार कर लिया था जबकी मौके पर मौजूद उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पकड़े गए लुकमान से पूछताछ में पुलिस टीम को वारदात से जुड़े अन्य किरदारों के बारे में जानकारी मिली थी । देहात क्षेत्र में स्थित शांत क्षेत्र में फायरिंग से खौफजदा आमजन की चिंता दूर करने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बुग्गावाला थानाध्यक्ष को सीआईयू से टेक्निकल सपोर्ट लेते हुए घटना से जुड़े सभी आपराधिक तत्वों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने के स्पष्ट निर्देश दिए गए । तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर डिजिटल/ मैनुअल पुलिसिंग के जरिये जानकारी जुटाते हुए घटनास्थल (बायो डीजल फैक्ट्री) की ओर आने-जाने वाले दुर्गम मार्गो पर निरन्तर निगरानी रखी गयी । लगातार प्रयास के परिणामस्वरुण दिनांक 19.06.2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तलाशे जा रहे बदमाशों में से 03 बदमाशों को यूपी बॉर्डर से गिरफ्तार कर उनकी निशांदेही पर वारदात में इस्तेमाल 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 02 मोबाइल बरामद किए गए। विधिक कार्यवाही जारी है एवं वारदात में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश के प्रयास भी किए जा रहे हैं ।
*नाम पता आरोपित-*
01. संजय पुत्र स्व0 चन्दू नि0 मोहल्ला ओल्ड मिद्दा गडी रोड, थाना सदर जिला यमुनानगर हरियाणा
02. जोगिन्दर उर्फ जोगा पुत्र पूरणचन्द नि0न्यू गुलाबनगर बाईपास कैम्प नजदीक गोगा माडी थाना सदर जिला यमुनानगर हरिय़ाणा
03. नसीम पुत्र स्व0बुन्दु मिस्त्री नि0 ग्राम बन्दरजुड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार
*बरामदगी-*
01. तंमचा 315 बोर- 01
02. खोखा राउन्ड- 01
03. मोबाईल फोन- 02
*आपराधिक इतिहास जोगिन्दर उर्फ जोगा-*
01. मु0अ0स0392/23 धारा 136/137 विद्युत अधि0थाना बेहट स0पुर
02. मु0अ0स0484/23 धारा-380/411/457भादवि व 136/137 विद्युत अधि0 थाना बेहट स0पुर
03. मु0अ0स0486/23 धारा 307भादवि व 3/25 आर्मस अधि0 थाना बेहट स0पुर
04. मु0अ0स0-781/22 धारा-395/427/412/34/342 भादवि को0लक्सर हरिद्वार
05. मु0अ0स0368/23 धारा 380, 457, 411 भादवि व 136/137 विद्युत अधि0















Leave a Reply