रिपोर्ट – वंश शर्मा
मायापुर | एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी निर्देशानुसार होटल रेस्टोरेंट एवं अन्य जनसहभागिता वाले संस्थान के विशेष निरिक्षण अभियान के तहत फायर स्टेशन मायापुर में तैनात कर्मियों द्वारा हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल रेस्टोरेंट /होमस्टे एवं अन्य संस्थानो का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से गहन निरिक्षण किया गया जिसके तहत होटल अमाया भूपतवाला हरिद्वार , होटल पैराडाइज भूपतवाला हरिद्वार होटल कृष्ण हेरीटेज भूपतवाला हरिद्वार के आपातकालीन निकास मार्ग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था, प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता/वैधता एवं अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र को चेक किया गया। प्रबंधक को अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया ।















Leave a Reply