रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध कडा प्रहार कर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है । आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही जारी रखते हुये रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अभियुक्त के विरूद्ध पुनः अभियान चलाकर दौराने छापेमारी की कार्यवाही करते हुये वाटर वर्क्स कालोनी से एक आरोपी विजय कुमार पुत्र स्व0 सीताराम हाल पता कालू की चौकी वाटर वर्क्स कालोनी रानीपुर मूल पता ग्राम महेशपुर थाना सलिया जिला औरगाबाद बिहार उम्र 38 वर्ष को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से कुल 40 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का बरामद करते हुए आवश्यक विधि कार्यवाही की गई |
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- विजय कुमार पुत्र स्व0 सीताराम हाल पता कालू की चौकी वाटर वर्क्स कालोनी रानीपुर मूल पता ग्राम महेशपुर थाना सलिया जिला औरगाबाद बिहार उम्र 38 वर्ष
*बरामदगी-*
1- कुल 40 पव्वे देशी शराब टैट्रा पैक















Leave a Reply