रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | मुकदमा वादी अफजाल निवासी ग्राम रामपुर कोतवाली गंगनहर की लिखित सूचना बाबत 5-6 लडको द्वारा घातक हथियारों से लैस होकर वादी के पुत्र के दोस्त व उसके अन्य साथियों पर जान से मारने की नियत से फायंरिग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 215/26 धारा 109,190,191(2) 191(3),351(3) बीएनएस में पंजीकृत किया गया । जनपद मे बढ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन के क्रम में कोतवाली गगंनहर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की । साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए टीम ने मुखबिर तंत्र को एक्टिवेट किया व ठोस सूचना के आधार पर घटना में शामिल नईम उर्फ लाख्खा नामक युवक को पाडली गुर्जर की तरफ जाने वाले रास्ते (मुर्गी फार्म के पास) से गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ । अभियोग में धारा 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गयी। पकड़े गए युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*पकड़ा गया आरोपी-*
1-नईम उर्फ लक्खा पुत्र शमीम निवासी पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष















Leave a Reply