बागेश्वर | पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, उच्च स्तरीय अनुशासन और मानसिक सतर्कता बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के नेतृत्व में पुलिस लाइन बागेश्वर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान जवानों को ड्रिल और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया । परेड के उपरांत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन कार्मिको तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन द्वारा जवानों को आपदा प्रबंधन उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई और *रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को कैसे रेस्क्यू किया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही रस्सियों में लगाई जाने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण गांठ (थबं नॉट, क्लॉव हिच नॉट, बॉलाइन नॉट, फिगर ऑफ 8 नॉट ) के बारे में बताया गया । साप्ताहिक परेड और प्रशिक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया । पुलिस लाइन में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें समय से व गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक नरेन्द्र कुमार आर्य, विभिन्न थानों व शाखाओं के प्रभारी सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में साप्ताहिक परेड का आयोजन; जवानों को मिला आपदा प्रबंधन (रेस्क्यू) का प्रशिक्षण ।















Leave a Reply