बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS)* के दिशा-निर्देशन में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेकिंग रूट पर लापता हुए पर्यटक की सुरक्षित व सकुशल खोजबीन के लिए बागेश्वर पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह से जारी है। इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कपकोट में मु०अ० सं०- 38/2026, धारा 140(3) बी०एन०एस० (BNS) बनाम अज्ञात पंजीकृत कर गहन विवेचनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । इसी अभियान के क्रम में पुलिस और संयुक्त रेस्क्यू टीमों ने गुमशुदा की तलाश ग्राम वाछम पुल से ग्राम खाती की ओर पिंडर नदी के दोनों तटों पर की गई। इस दौरान फुरकिया स्थित टी.आर.सी. (TRC) और स्थानीय होटल संचालक के बयान दर्ज किए गए । बागेश्वर पुलिस लापता पर्यटक को सकुशल ढूंढने के लिए हर संभव तकनीकी और मैन्युअल प्रयास कर रही है। *पुलिस अधीक्षक स्वयं इस पूरे सर्च ऑपरेशन की पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं और उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं ।
पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता पर्यटक की खोज में रेस्क्यू अभियान जारी |















Leave a Reply