ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस का लगातार एक्शन वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी, एक और वारंटी पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है । इसी क्रम में रानीपुर पुलिस ने जनपद एवं गैर जनपद टिहरी गढ़वाल में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटी आकाश कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी लेबर कॉलोनी, सेक्टर-2, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया । वारंटी वाद संख्या 3704/24, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित है। वारंटी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता*
आकाश कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी: लेबर कॉलोनी, सेक्टर-2, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार उम्र: 28 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *