रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों, नशे के कारोबार एवं जुआ-सट्टा में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान नहर पटरी रेगुलेटिंग पुल के दाहिनी ओर कच्चे रास्ते पर, बहादराबाद क्षेत्र से एक तस्कर को 50 पब्बे अवैध अंग्रेजी शराब (8PM Gold Whisky) के साथ दबोचा । बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली बहादराबाद में अभियोग पंजीकृत किया गया है । हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है ।
*नाम पता आरोपित*
1. गौरव उर्फ चिंटू पुत्र स्व. बालमुकुंद चौरसिया निवासी काली माता मंदिर के पास, कस्बा बहादराबाद,
*बरामदगी*
50 पब्बे 8PM Gold Whisky (अवैध अंग्रेजी शराब)














Leave a Reply