रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्क एवं सक्रिय है । इसी क्रम में थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मकांटा, बहादराबाद पर एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हो-हल्ला एवं हुड़दंग किया जा रहा था, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा उक्त व्यक्ति का विरोध किए जाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया । सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा संबंधित व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया। शांति व्यवस्था एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
विशाल पुत्र राजेन्द्र निवासी इस्लाम नगर, कोतवाली रामपुर, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)














Leave a Reply