रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | उत्तराखंड में पशु क्रूरता एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड गोवंश संरक्षण गढ़वाल परिक्षेत्र, रोशनाबाद हरिद्वार एवं थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गोवंश संरक्षण दल की टीम द्वारा ग्राम मरगूबपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त वसीम पुत्र नसीम उर्फ बहरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी एवं जांच के दौरान उसके कब्जे से 60 किलोग्राम भैंसवंशीय मांस, 04 पशुखुर, कटान में प्रयुक्त उपकरण तथा ₹13,850 नकद बरामद किए गए । बरामदगी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 271, 325 बीएनएस तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(ठ) के अंतर्गत थाना बहादराबाद में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपी*
वसीम पुत्र नसीम उर्फ बहरा निवासी ग्राम मरगूबपुर, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
1. 60 किलोग्राम भैंसवंशीय मांस
2. 04 अदद पशुखुर
3. पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण
4. ₹13,850 नकद














Leave a Reply