शांति व्यवस्था भंग करने पर गंगनहर पुलिस की कार्रवाई सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया । ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह एवं पीआरडी जवान रविंदर द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहन सिंह को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
रोहन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी आवास विकास, एकता गैस एजेंसी के पास, रुड़की
कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *