आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत SSP हरिद्वार के निर्देश पर SP यातायात ने किया स्थलीय भ्रमण SP यातायात द्वारा NH एवं एक्सप्रेसवे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई आगामी कांवड मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस पुरी तरह अलर्ट |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | आगामी कांवड़ मेला-2026 के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात, हरिद्वार निशा यादव द्वारा सीओ यातायात बिपेन्द्र सिंह एवं यातायात निरीक्षक हितेश कुमार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334, विभिन्न अंडरपास, फ्लाईओवर तथा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से हरिद्वार पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं संबंधित निर्माणदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आगामी कांवड़ मेले से पूर्व सभी आवश्यक निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

*निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश-*
* हरि लोक तिराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एप्रोच वॉल के समीप मिट्टी की लेवलिंग कर पैदल यात्रियों के लिए मार्ग को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए
* ⁠मोहनपुरी वाला, बहादराबाद बाईपास स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात संचालन में सुविधा हो सके।
* ⁠दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से हरिद्वार पहुंच मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवरों का कार्य तेजी से पूर्ण करने तथा टोल प्लाजा क्षेत्र में चल रहे कार्यों को कांवड़ मेले से पूर्व आगामी एक माह के भीतर समाप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
* ⁠पतंजलि से बढ़ेडी राजपूताना तक निर्माणाधीन फ्लाईओवरों के दोनों ओर सर्विस रोड को पूर्णतः गड्ढामुक्त करने एवं उनकी चौड़ाई बढ़ाने का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
* ⁠बढ़ेडी राजपूताना से सालियर जंक्शन तक नव-निर्मित हाईवे पर शेष कार्यों को कांवड़ मेले से पूर्व पूर्ण करने हेतु संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया।
* ⁠पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात निरीक्षक हरिद्वार को कांवड़ मेले के दौरान आवश्यकता पड़ने पर नव-निर्मित हाईवे का हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक एवं आपातकालीन मार्ग के रूप में उपयोग किए जाने की संभावनाओं पर विचार करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव ने संबंधित सभी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु आगामी 15 दिनों के भीतर पुनः संपूर्ण मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जांच की जाएगी । हरिद्वार पुलिस एवं संबंधित विभाग आगामी कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *