रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशित क्रम में आज प्रातः पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित बहुद्देशिय हॉल में एसपी क्राइम निशा यादव (नोडल अधिकारी) की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले NEET (UG)-2026 परीक्षा में ड्यूटी नियुक्त फोर्स को ब्रीफ किया गया । ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस ऑफिसर्स ने नियुक्त फोर्स को चैकिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने, संदिग्धों पर नजर रखने एवं परीक्षा केन्द्र के नजदीक किसी भी अवांछित तत्व के नजर आने पर तत्काल उच्चाधिकारी को इस बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए । साथी ही ये भी बताया कि लगायी गई ड्यूटी के मुताबिक सभी जवान मेंटल डिटेक्टर सहित अन्य उपकरण समय से प्राप्त कर लें और ड्यूटी के निर्धारित समय से पहले अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचे ताकी समय रहते परीक्षा स्थल का जायजा ले लिया जाए और जरुरी व्यवस्थाएं पूरी की जाएं । जनपद में उक्त परीक्षा के लिए हरिद्वार के देहात क्षेत्र व नगर क्षेत्र से कुल 12 केन्द्र चयनित किए गए हैं जिनमें अन्य विभागों में नियुक्त कर्मियों के साथ ही पुलिस विभाग से पर्याप्त संख्या में पुरुष/महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों से संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों के आसपास भ्रमण कर आपराधिक तत्वों की निगरानी करेंगे। सभी सेक्टरों का पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी बनाए गए जोनल प्रभारी द्वारा लगातार किया जाएगा |














Leave a Reply